बिहार में ठंड का कहर जारी, अगले चार दिन भारी….

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी तक ला नीना का प्रभाव रहने का अनुमान है.बिहार में 28 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है.पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर हो रहा है. बीते छह दिनों से राज्य में पछुआ के कारण कनकनी का प्रभाव बना हुआ है. बर्फीली पछुआ हवा के कारण राज्य में (कोल्ड डे) शीत दिवस की स्थिति बनी हुई. दिन और रात के समय एक जैसी सर्दी पड़ रही है.मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 28 दिसंबर तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. इस बार ला नीना की स्थिति के कारण ठंड के दिनों में वृद्धि के आसार हैं. ऐसे में फरवरी तक ठंड का असर बने रहने की संभावना है.

ला नीना के कारण भू मध्य सागर से उठने वाले बर्फीली तूफान यानी पश्चिमी विक्षोभ को मजबूत करेगा. इससे उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने के साथ कोहरे और धुंध की स्थिति बने रहने की संभावना है.मंगलवार को पटना के न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 11.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि, 7.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में गयाजी का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया.बुधवार को राज्य के सभी जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने के साथ पांच जिनों के खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका में घना कोहरा की चेतावनी (Dense Fog Alert) जारी की गई है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राजधानी पटना में मंगलवार को घने कोहरे का असर जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिखा. कम विजिबिलिटी के कारण हवाई परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहा. इस दौरान पटना एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कुल 43 उड़ानें विलंब से संचालित की गईं.इनमें 21 आगमन और 22 प्रस्थान वाली उड़ानें शामिल रहीं, जो 25 मिनट से लेकर तीन घंटे तक देरी से चलीं. उड़ानों में विलंब के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित रहा.ट्रेनें 8 से 10 घंटे बिलम्ब से चल रही हैं.

जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 8.4 डिग्री गिरावट के साथ 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि, 21.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री का अंतर बना रहा. 50 मीटर के साथ गयाजी में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई. मंगलवार को पटना सहित आसपास इलाकों में कनकनी का प्रभाव बना रहा.राज्य का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस से 13.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. पटना, गया, भागलपुर में घना कोहरा छाए रहा. जबकि, शेष भागों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा के प्रभाव बना रहा. 17 दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच सभी शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. औसत गिरावट लगभग 5.8°C है. सबसे अधिक गिरावट छपरा में (-8.7°C) और सबसे कम गयाजी में (-2.2°C) देखी गई. यह शीत लहर के प्रभाव को दर्शाता है.

Share This Article