प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर कसा तंज, कहा- राजनीतिक पेट के लिए दौड़ रहे हैं

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव 

पटना: जन सुराज केंद्र के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर कड़ी आलोचना की है। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार केवल अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दिल्ली दौड़ रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से क्यों नहीं मांग रहे कि बिहार में हर जिले में फैक्ट्रियाँ लगें, जबकि गुजरात में फैक्ट्रियाँ लग रही हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

किशोर ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार सिर्फ अपनी राजनीतिक गोटी सेट करने में व्यस्त हैं और बिहार की जनता उनके इस खेल को समझ रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार की जनता अब उन्हें सत्ता से हटाने के लिए उठ खड़ी हुई है, और ऐसा होगा कि नीतीश कुमार बोलने के लायक भी नहीं रहेंगे।  उन्होंने आगे कहा कि भाजपा वाले चाहे तो नीतीश सरकार को हटा नहीं सकते। जबकि बिहार की जनता नीतीश कुमार को हटाने के लिए कमर कस के बैठे हुए है। उन्होंने भाजपा पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को गद्दी बचाना है तो नीतीश कुमार को कुर्सी पर बैठाए रखना होगा।

उन्होंने कहा की टीवी पर आपने देखा होगा कि पीएम नरेंद्र मोदी के बगल सीएम नीतीश कुमार को बैठे देखे होंगे। उन्होंने कहा की किसी भी अख़बार या समाचार में खबर आया की नीतीश जी बिहार के हर जिले में फैक्ट्रि लगवाएंगे तभी हमलोग समर्थन देंगे। नीतीश जी बात कर है कि उनको कौन सा मंत्रालय मिलेगा, वहीं इस बार बिहार की जनता उनको ऐसा नीचे उतारेगी की कुछ बात करने भर नहीं रहेंगे।प्रशांत किशोर का यह बयान नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के संदर्भ में एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर सकता है, और राज्य की राजनीति में हलचल मचाने वाला हो सकता है। 

Share This Article