बिहार में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, चक्रवाती सिस्टम के कारण बदलेगा मौसम…

City Post Live

Bihar Rain:

सिटी पोस्ट लाइव : रविवार को बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला. कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई और आकाशीय बिजली भी गिरी.वज्रपात से 9 लोगों की मौत प्रदेश में हुई है.मौसम विभाग के अनुसार बिहार में बारिश के आसार आज भी हैं. सोमवार को कई इलाकों में बारिश की संभावना है. गांगेय पश्चिमी बंगाल और झारखंड में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. जिसका असर बिहार के मौसम पर भी पड़ सकता है. इससे बिहार में बारिश की गतिविधि में तेजी आने के आसार हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

IMD के अनुसार, 14 जुलाई को राज्य के उच्चतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट संभव है. जिससे गर्मी से हल्की राहत लोगों को मिलेगी.राज्य के अधिकतर इलाके में कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं. जबकि मानसून की ट्रफ लाइन अभी बिहार से दूर है. लेकिन बिहार में आंधी-पानी के साथ बारिश की संभावनाएं बढ़ रही है. IMD पटना के अनुसार, सोमवार को सिवान, समस्तीपुर, वैशाली, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय में अगले तीन घंटे के अंदर बारिश और वज्रपात की संभावना है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

 रविवार को मौसम बदला तो बिहार के कई इलाकों में आसमान से मौत बनकर आकाशीय बिजली गिरी. वज्रपात से 9 लोगों की मौत 24 घंटे के अंदर बिहार में हुई है. पटना, गया, वैशाली और बांका जिले में ये हादसे हुए. कई लोग वज्रपात की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसकर जख्मी भी हुए हैं.

Share This Article