पीपरिया के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, हेलमेट न पहनना बना जानलेवा

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के पीपरिया गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और घटनास्थल से फरार हो गया। मृतकों की पहचान दुर्गावती थाना अंतर्गत कलवरिया गांव निवासी 24 वर्षीय आनंद कुमार (पिता – जग नारायण सिंह) और सावठ गांव निवासी गोरख कुमार (पिता – सतेंद्र राम) के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि आनंद और गोरख किसी निजी कार्य से मोहनिया गए थे और काम निपटाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीपरिया के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एनएचएआई की टीम ने दोनों घायलों को मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया और दुर्गावती थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आपसी समन्वय से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया। यातायात पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर यह जानकारी दी है कि यदि मृतकों ने हेलमेट पहना होता, तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

Share This Article