सिटी पोस्ट लाइव : बेगूसराय से सुबह सुबह बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. बारात से लौट रही स्कॉर्पियो SUV गाड़ी डिवाइडर से टकराकर नेशनल हाईवे 31 पर हादसे का शिकार हो गई. गाड़ी डिवाइडर से टकराकर स्कॉर्पियो बीच सड़क पर ही पलट गई. हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग जख्मी हो गए. ये हादसा तब हुआ जब स्कॉर्पियो अचानक पलट गई. उसमें बैठे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
हादसे में बुरी तरह से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.. बताया जाता है कि बेगूसराय के पहाड़पुर गांव से अभिषेक कुमार की शादी के लिए बारात साहेबपुर कमाल इलाके में गई थी.रविवार की सुबह बारात लौट रही थी. लौटने के दौरान नगर थाना क्षेत्र के खतोपुर चौक के पास नेशनल हाईवे 31 पर सुबह के 4 खतोपुर के पास स्कॉर्पियो गाड़ी का टायर रफ्तार में चलते हुए ही पंक्चर हो गया. इसी के बाद स्कॉर्पियो एकदम से लहराते हुए डिवाइडर से टकराते हुए एनएच 31 पर पलट गई. स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि जब वो डिवाइडर को तोड़ते हुए गाड़ी पलटी तो गाड़ी आगे-पीछे पूरी तरह से टूट-फूट गई.
इस भयानक हादसे में चार लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतकों में मनोज कुमार सिन्हा के 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार और उनके भाई अभिषेक कुमार , रुदल पासवान का 19 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार और जगदीश पंडित के 18 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार शामिल हैं.