एक्शन में मोतिहारी पुलिस : एसपी ने खुद संभाली कमान, 72 घंटे में जेल भेजे गए 833 अपराधी

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

मोतिहार। अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए मोतिहारी पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यालय से मिले कड़े निर्देशों के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान (एस ड्राइव) के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस ऑपरेशन में पुलिस ने 72 घंटे के भीतर 969 अपराधियों, शराब तस्करों और फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 833 को जेल भेज दिया गया। अभियान के दौरान लगभग डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ, अवैध हथियार और बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गई। खास बात यह रही कि एसपी स्वर्ण प्रभात खुद रात में कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी करने पहुंचे, जिससे अपराधियों में दहशत फैल गई।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कई बड़ी गिरफ्तारियां, हथियार भी जब्त

एसपी स्वर्ण प्रभात ने जानकारी दी कि इस रिकॉर्ड गिरफ्तारी अभियान में पुलिस ने गांजा, स्मैक और शराब से लदी कई गाड़ियों को जब्त किया। कई इनामी अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। इसके अलावा, हत्या और लूट के मामलों में लिप्त अपराधियों को पकड़ा गया और फरार वारंटियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने साइबर अपराधियों और कुर्की-जब्ती के मामलों में शामिल लोगों पर शिकंजा कसते हुए कई लाइसेंसी हथियार भी जब्त किए हैं। इस कड़ी कार्रवाई से पूरे जिले में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। मोतिहारी पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

Share This Article