बॉक्स ऑफिस पर ‘सिकंदर’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स, एडवांस बुकिंग शुरू .

City Post Live

 Sikandar Advance Booking Day 1

सिटी पोस्ट लाइव : सलमान खान की ‘पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म के  रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसी के साथ ‘सिकंदर’ का बज भी पीक पर पहुंच गया है.मंगलवार यानी 25 मार्च से सलमान खान स्टारर फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. फिल्म के फर्स्ट डे शो को देखने के लिए लोगों में खूब एक्साइटमेंट देखी जा रही है. टिकटों की भी धड़ाधड़ प्री सेल हो रही हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।


ईद के मौके पर सलमान अपनी इस फिल्म से सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रहे हैं, वैसे भी भाईजान की फिल्म की रिलीज फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं होती है. सलमान खान की फिल्म ओपनिंग डे पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है. साल की सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. दिलचस्प बात ये है कि ‘सिकंदर’ ने कुछ घंटों में ही एडवांस बुकिंग में करोड़ों का आंकड़ा पार कर लिया है.

 आंकड़ों के मुताबिक सिकंदर के हिंदी में 2डी फॉर्मेट में 67 हजार 182 टिकटों की सेल हुई है.आईमैक्स 2डी में फिल्म के 45 हजार 94 टिकट बिके हैं.इसी के साथ फिल्म के देश भर में कुछ घंटों में ही 67276 टिकटो की प्री सेल हुई है.फिल्म ने एडवांस बुकिंग में बिना ब्लॉक सीटों के 1.92 करोड़ का कलेक्शन किया हैं.

Share This Article