सिटी पोस्ट लाइव : फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के ब्राह्मणों को लेकर की गई एक विवादित टिप्पणी को लेकर बवाल मचा है. मुंबई के बाद अब इंदौर में भी उनके खिलाफ एक नई शिकायत दर्ज हो गई है.उन्होंने अनंत महादेवन की फिल्म ‘फुले’ की रिलीज में हो रही देरी को लेकर अपनी भड़ास निकाली थी और ब्राह्मण समुदाय पर निशाना साधा था.उन्होंने एक ऐसा पोस्ट किया था, जिसके बाद लोग भड़क उठे थे. और अब वह कानूनी पचड़े में फंसते जा रहे हैं.
शनिवार 19 अप्रैल को मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में नई शिकायत दर्ज की गई है. अनूप शुक्ला ने अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. क्योंकि उन्होंने ब्राह्मण समुदाय की सामाजिक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और आपत्तिजनक टिप्पणी की है. जांच चल रही है.वकील आशीष राय ने भी मुंबई पुलिस आयुक्त से अनुराग कश्यप के खिलाफ कारवाई की मांग की है. इसके पहले मुंबई के ही एक वकील एडवोकेट आशुतोष दुबे ने अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. खिलाफ मुंबई के बाद अब इंदौर में भी एक नई शिकायत दर्ज हो गई है। उन्होंने कहा था, ‘सभ्य समाज में इस तरह की नफरत फैलाने वाली बातें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं.
गौरतलब है कि पत्रलेखा और प्रतिक गांधी स्टारर फिल्म फूले 25 अप्रैल को रिलीज हो रही है लेकिन उसके पहले फिल्ममेकर्स से सेंसर बोर्ड ने फिल्म में जाति से जुड़े शब्दों और संदर्भों को हटाने के लिए कहा है. CBFC के कहने के बाद मेकर्स ने ‘महार’, ‘मांग’, ‘पेशवाई’ और ‘मनु की जाति व्यवस्था’ जैसे शब्द फिल्म से हटा दिए हैं.