भूकंप का झटका:तिब्बत क्षेत्र में आये भूकंप का असर बिहार और उत्तर प्रदेश में.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : रविवार की आधी रात में तिब्बत क्षेत्र में आये भूकंप का असर बिहार और उत्तर प्रदेश में भी महसूस हुआ है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई है. इसका असर भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई उत्तरी राज्यों में भी महसूस किया गया. भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल भागे. सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने भूकंप के अनुभव साझा किए.लोगों के अनुसार झटका इतना तेज था कि घरों में दिवार हिलने लगे.दरवाजे खड़खड़ाने

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप का केंद्र तिब्बत क्षेत्र में जमीन से 10 किमी गहराई पर स्थित था.फिलहाल राहत की बात यह है कि इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. हालांकि, प्रशासनिक एजेंसियां सतर्क हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. भूकंप के केंद्र और प्रभाव की गहराई के विश्लेषण का काम जारी है.गौरतलब है कि दो दिन पहले पाकिस्यातान में भी भूकंप का तेज झटका मह्सुश किया गया था.

TAGGED:
Share This Article