सिटी पोस्ट लाइव : महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है.मतलब आल इस वेल नहीं है.लालू यादव और तेजस्वी यादव के सवाल पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी चुप्पी साध ले रहे हैं.पटना में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक मिलन समारोह में पहुंचे कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने प्रभारी बनने के एक माह बाद भी लालू यादव से मुलाकात न करने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस की रणनीति ‘मजबूत कांग्रेस, मजबूत इंडिया है’. इससे आगे मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है.कन्हैया की यात्रा में राहुल गांधी के शामिल होने के सवाल पर कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि 7 अप्रैल ज्यादा दूर नहीं है. आप सब्र रखिए. राहुल गांधी को बिहार और बिहार के लोगों से काफी लगाव है. वह इस बार बिहार में हम चाहते हैं कि जो महागठबंधन है, वह मजबूत गठबंधन हो. इसमें कांग्रेस एक मजबूत हिस्सेदार बने. मजबूत कांग्रेस, मजबूत इंडिया.
स्क्रीनिंग कमेटी के गठन पर अल्लावरू ने कहा कि यह सबकी सहमति से बनाई गई है. इसका उद्देश्य यह है कि संगठन को जल्द से जल्द मजबूती मिले. जो भी पद भरने हैं, उसकी पहले प्रक्रिया बनेगी और फिर उस प्रक्रिया को निर्णय तक पहुंचाने का काम किया जाएगा. प्रखंड और जिला अध्यक्ष पर जल्द ही निर्णय होगा. इसमें से कुछ लोग बदले जाएंगे. जो मेहनती और मजबूत है, उन्हें हम और ताकत देंगे.बिहार कांग्रेस में गुरुवार को स्क्रीनिंग कमेटी का गठन हुआ है. जिला एवं प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए यह फेरबदल किया गया है. पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार को स्क्रीनिंग कमेटी संयोजक बनाया गया है.
शकिल अहमद खान, मदन मोहन झा, देवेन्द्र यादव, शहनवाज आलम और सुशील कुमार पासी को स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है. कमेटी के सभी सदस्य अपने स्तर से जांच कर वस्तु स्थिति की जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को देंगे.सबसे ख़ास बात इस स्क्रीनिंग कमिटी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद का नाम शामिल नहीं है.