लालू-तेजस्वी से लेकर प्रशांत किशोर तक पर बरसे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, ‘2025 में 2010 से बेहतर रिजल्ट मिलेगा’

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी ने हाल ही में ‘सीटीपोस्ट लाइव यूट्यूब चैनल’ के कार्यक्रम ‘कौन जीतेगा बिहार कॉन्क्लेव’ में दिए गए एक बेबाक इंटरव्यू में विपक्ष, खासकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर शब्दों के तीखे वार किए। चौधरी ने न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास का दावा किया, बल्कि भविष्य के चुनावों में एनडीए की प्रचंड जीत की भी भविष्यवाणी की।

2025 चुनाव: 2010 से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

चुनाव की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर सम्राट चौधरी ने आत्मविश्वास से कहा, “हमें 2025 के चुनाव में 2010 से बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेगा।” उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के 2005 में सत्ता में आने के बाद से बिहार में बुनियादी सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।

लालू-तेजस्वी पर वंशवाद का प्रहार

उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 15 वर्षों के शासनकाल को ‘नींव खराब करने वाला’ बताया, जिसके कारण बिहार से पलायन और भय का माहौल बना। चौधरी ने कहा कि श्री बाबू के बाद सामाजिक न्याय का काम कर्पूरी ठाकुर ने किया, लेकिन लालू-राबड़ी शासनकाल में विकास को गति नहीं मिल पाई।

वंशवाद की राजनीति पर हमला करते हुए, उन्होंने लालू परिवार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले लालू जी, फिर राबड़ी जी, अब तेजस्वी जी और भविष्य में मीसा भारती या रोहिणी आचार्य भी मुख्यमंत्री पद की दावेदार हो सकती हैं। चौधरी ने उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के परिवार का उदाहरण देते हुए तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव को परिवारवादी नेता बताया और कहा कि NDA बिहार में ‘विकास का चक्र’ चलाना चाहता है, न कि परिवारवाद का।

तेजस्वी यादव द्वारा CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए लगाए गए 70,000 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप पर चौधरी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आरोप 2022-23 का है, जब तेजस्वी यादव स्वयं सरकार में और संबंधित विभाग के मंत्री थे। उन्होंने यह भी बताया कि CAG की लोक लेखा समिति (PAC) के अध्यक्ष विरोधी दल के सदस्य होते हैं, इसलिए तेजस्वी को अपने ही नेता से सवाल करना चाहिए।

बिहार का विकास: अब मुकाबला दिल्ली-मुंबई-चेन्नई से

बिहार के विकास के संदर्भ में, उपमुख्यमंत्री ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि बिहार अब विकसित हो चुका है और “हमारा मुकाबला अब दिल्ली, मुंबई, चेन्नई से है।” उद्योग के विकास में देरी के सवाल पर उन्होंने 2020 से पहले बेसिक अमेनिटिस (बुनियादी सुविधाओं) की कमी को कारण बताया। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच समन्वय की कमी थी, लेकिन 2020 के बाद से दोनों ने मिलकर घर-घर बिजली पहुँचाने जैसे मूलभूत कार्य किए।

चौधरी ने इथेनॉल पॉलिसी को लेकर कांग्रेस पर अप्रत्यक्ष निशाना साधा। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार ने 2008 में इथेनॉल पॉलिसी बनाई थी, जिसे केंद्र की तत्कालीन सरकार ने नामंजूर कर दिया था। अब प्रधानमंत्री मोदी के आग्रह पर पॉलिसी में बदलाव हुआ है और बिहार देश का सबसे बड़ा बॉटलिंग प्लांट होने के साथ-साथ 56 लाख करोड़ लीटर इथेनॉल भारत सरकार को पेट्रोल से महंगे दर पर दे रहा है( सम्राट चौधरी के कथन के अनुसार )। उन्होंने कहा कि जहां पहले मक्का 1000 रुपये प्रति क्विंटल बिकता था, आज वह 2500 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है—यह बदला हुआ बिहार है।

प्रशांत किशोर (PK) पर ‘दलाली’ और ‘घोटाले का बाप’ का आरोप

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) पर तीखा हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी ने उन्हें “लालू जी के घोटाला का बाप” तक कह डाला। उन्होंने प्रशांत किशोर पर दलाली करने और शेल कंपनियों के माध्यम से चंदा लेने का गंभीर आरोप लगाया। प्रशांत किशोर पे बोले की अब उससे (प्रशांत किशोर ) पूछा गया की 241 करोड़ कहा से लाया बोलता है की हम मेहनत किये अरे भैया जब तुम (प्रशांत किशोर ) काम किये तब तुमको पैसा नहीं दिया था और अब सुनिए क्या घोटाला होता है ये (प्रशांत किशोर ) लालूजी का बाप है ये लालू जी के घोटाला का बाप है ये कहता है की नवयुवा कंट्रक्शन कंपनी ने 14 करोड़ रुपया दिया तुम उसके बेटा हो अरे क्या हो जी तुम तो दलाली कर रहे थे कंट्रक्शन कंपनी उसमे तुम्हारा क्या रोल तुम कौन तुम तो चुनाव करवाने वाले हो जितना है सब जांच करवा लीजिये सब पता चलेगा सब शेल कंपनी से पैसा आये अब देखिये जिस कंपनी का औकात ही दस लाख रुपया का है वो दो करोड़ रुपया चंदा दे रहा है। जब सवाल पूछा गया की आप लोग जांच क्यों नहीं करवा रहे है सरकार आपकी है केंद्र में और राज्य में । चौधरी ने जांच के सवाल पर कहा कि “सब होगा, कुछ चीज़ समय से होती है।”

उन्होंने 1995 की घटना का भी जिक्र किया, जब लालू यादव के शासन में उनका घर तोड़ दिया गया था नितीश कुमार जी और जॉर्ज फर्नॅंडेज़ और बिहार के कई नेता मेरे घर से थाना तक सात किलोमीटर का दूरी है पैदल यात्रा किया लालू जी ने मेरा घर तोड़ दिया मेरे परिवार के 22 को गिरफ्तार किया जिसके लिए मानवाधिकार आयोग ने बिहार सरकार पर जुर्माना लगाया था, मानवाधिकार आयोग ने बिहार सरकार को जुर्माना लगाया हमलोग बाईजत बढ़ी हुए, जुर्माना कर के बिहार सरकार ने मुआवज़ा हमारे परिवार को दिया।

अंत में, अपनी डिग्री पर प्रशांत किशोर के सवाल उठाने पर चौधरी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी बड़ा पढ़े होने का दावा नहीं किया और उन्हें D.Lit. की उपाधि मानक उपाधि के तौर पर दी गई है।

Share This Article