महागठबंधन में CM फेस पर सस्पेंस,लेकिन तेजस्वी ही महागठबंधन को करेगें लीड.

City Post Live

Bihar Election:

सिटी पोस्ट लाइव : पटना में महागठबंधन की हुई पहली बैठक में सीएम फेस को लेकर  कोई फैसला नहीं हो पाया, लेकिन यह हो गया है कि तेजस्वी यादव ही चुनाव में महागठबंधन को लीड करेगें. चुनाव के पहले महागठबंधन को पशुपति पारस के रूप में एक नया साथी भी मिल गया है.तमाम अफवाहों के वावजूद वीआईपी के मुकेश सहनी भी फिलहाल मजबूती के साथ इंडिया गठबंधन के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. इस बैठक में पशुपति पारस के बारे में कोई फैसला नहीं हो पाया लेकिन  एक को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाने का फैसला हो गया.इस कमेटी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव होंगे.


राजधानी पटना में लगभग ढाई घंटे तक चली महागठबंधन की  बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई. कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और वाम दलों के नेता भी इसमें शामिल हुए. मीटिंग के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई.बैठक में यह तय हुआ कि महागठबंधन में तालमेल बिठाने के लिए एक कोआर्डिनेशन कमेटी बनाई जाएगी. इस कमेटी में सभी दलों के सदस्य होंगे. तेजस्वी यादव को महागठबंधन कोआर्डिनेशन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।


मीटिंग के बाद महागठबंधन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन एकता और स्पष्टता के साथ चुनाव लड़ेगा. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन बिहार की जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगा.सीएम फेस पर सहमति नहीं बनने के सवाल तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अब कोई चिंता नहीं है. चिंता एनडीए गठबंधन के लोगों को होनी चाहिए. एक ही दिन में सब कुछ घोषणा नहीं होगी. ‘थोड़े इंतजार का मजा लीजिए.’ उन्होंने यह भी दावा किया कि महागठबंधन के सभी दल एक साथ हैं और जो भी होगा, सब मिलकर साझा करेंगे.

Share This Article