महिला संवाद’ अभियान का CM ने किया किया शुभारंभ,2 करोड़ महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने जागरूकता के लिए 50 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर आज ‘महिला संवाद’ अभियान की शुरुआत की. इस अभियान के तहत पहले दिन राज्य के 600 जगहों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.यह पहल आगामी 60 दिनों तक राज्य भर में चलती रहेगी. कुल 70,000 स्थानों पर कार्यक्रम होंगे. विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार महिलाओं के लिए काम कर रही है. बिहार में सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण महिलाओं को मिला है. संवाद के माध्यम से समस्याओं को जानेंगे. रिपोर्ट के आधार पर उसे दूर करेंगे. ‘महिला संवाद’ का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना है. इसमें महिला सशक्तिकरण नीति 2015, आरक्षण, शराबबंदी, बाल विवाह, दहेज उन्मूलन, जीविका कार्यक्रम, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, छात्रा पोशाक योजना सहित अनेक योजनाएं सम्मिलित हैं.

‘महिला संवाद’ के अभियान तहत करीब 2 करोड़ महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है. जिसमें 1.35 लाख से अधिक जीविका समूह की महिलाएं भाग लेंगी. पटना जिले में ही लगभग 1395 जगहों पर संवाद होंगे. हर दिन औसतन 1200 स्थानों पर सुबह और शाम में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.कांग्रेस ने सरकार के इस कार्य्रम पर निशाना साधा है.कांग्रेस की राष्ट्रिय अध्यक्षा अलका लाम्बा ने कहा कि नीतीश कुमार में दम है तो प्रेस के सामने महिलाओं के साथ संवाद करें.उनका ये महिला संवाद विवाद संवाद बन जाएगा.

Share This Article