अशोक चौधरी के खिलाफ पार्टी में ही मोर्चाबंदी, जानिये कौन-कौन कर रहा विरोध

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव
अशोक चौधरी पर लगे आरोपों के बाद जेडीयू के अंदर घमाशान जारी है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने अशोक चौधरी के खिलाफ जंग छेड़ दिया है.सबसे पहले उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 साल के राजनीतिक जीवन में ईमानदारी की मिसाल पेश की है, उन पर कोई भी आरोप कभी साबित नहीं हुआ. नीरज कुमार ने साफ कहा कि जिन पर आरोप लगे हैं, वही जवाब दें.
नीरज कुमार ने यहाँ तक कह दिया कि गलती नहीं किये हैं तो सफाई क्यों नहीं दे रहे.चुप्पी का मतलब आपने गलती की है.उन्होंने कहा कि अपराध करनेवालों को नीतीश कुमार ऐसा इंजेक्शन देते हैं कि आह निकलती है और जनता वाह-वाह करती है.कारवाई तय है.जाहिर है अशोक चौधरी को पार्टी ही निबटाने में जुट गई है.नीरज कुमार ने यहांतक कह दिया कि ये मंत्री सैकड़ों करोड़ का खेला कर रहे हैं इतना तो कभी लालू यादव के एक विभाग का बजट भी नहीं होता था.

जेडीयू विधायक सुदर्शन कुमार की सक्रियता भी इस प्रकरण में चर्चा का विषय है. शनिवार को अचानक वे मंत्री विजय चौधरी के साथ सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे. मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए सुदर्शन कुमार ने नीतीश कुमार को “अपने अभिभावक और परम आदरणीय नेता” बताया और उनके नेतृत्व में बिहार को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को अशोक चौधरी के खिलाफ अंदरूनी मोर्चाबंदी से जोड़कर देखा जा रहा है.अशोक चौधरी सुदर्शन की सीट से अपने दामाद शयन कुणाल को चुनाव लड़ना चाहते थे.लेकिन ऐसा लगता है कि उनके विरोधियों ने सुदर्शन को मुख्यमंत्री से मिलवाकर उनका खेल बिगाड़ दिया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

यह कोई पहला मौका नहीं है जब सुदर्शन कुमार ने अशोक चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोला हो. सितंबर 2023 में बरबीघा से जदयू विधायक सुदर्शन कुमार और मंत्री अशोक चौधरी के बीच खुली जंग छिड़ गई थी.सुदर्शन ने आरोप लगाया था कि चौधरी ने उनके दादा राजो सिंह और पिता की हत्या की साजिश रची थी और अब उनकी जान लेना चाहते हैं. उन्होंने यहां तक कहा था कि अशोक चौधरी “मुझे बांसघाट पहुंचाना चाहते हैं”.उस समय सुदर्शन ने चौधरी पर भाजपा से संपर्क साधने और अपने दामाद को नवादा लोकसभा सीट से चुनाव लड़वाने की तैयारी करने तक के आरोप लगाए थे.पार्टी के राष्ट्रिय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, विजय चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ,श्रवण कुमार जैसे कई मंत्री अशोक चौधरी से नाराज हैं.प्रशांत किशोर के आरोप के बाद उन्हें घेराबंदी करने का मौका मिल गया है.सबने मिलकर ऐसी घेराबंदी की है कि अशोक चौधरी की बोलती बंद हो गई है.अभीतक वो मीडिया के सामने नहीं आये हैं. प्रशांत किशोर ने तो केवल आरोप लगाया है लेकिन जेडीयू के नेता अपने मंत्री को दोषी ठहराने लगे हैं.सब मिलकर मंत्री से सफाई देने की मांग कर रहे हैं.

Share This Article