सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में पक्षुआ के प्रवाह में कमी आने के साथ ही अधिकतम तापमान में इजाफा शुरू हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार अब धीरे-धीरे तापमान में इजाफा होगा. 22 फरवरी तक मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट भी नहीं जारी किया गया है.सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की ठंड महसूस होती है. दोपहर के समय लोगों को हल्की गर्मी महसूस हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, इस महीवे के आखिरी तक बदलाव जारी रहेगा.
शनिवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.रविवार को राजधानी के तापमान में इजाफा हो सकता है. आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.नवादा के न्यूनतम तापमान में लगातार बदलाव दर्ज किया जा रहा है. शनिवार को जिले के पूर्वी और उत्तर पूर्वी हिस्से में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया तो जिले के पश्चिमी और दक्षिण पश्चिम हिस्सों में यह 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.
हिमालय के तराई क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के उत्पन्न होने से मौसम में बदलाव आने की संभावना है. दिन में तेज धूप निकली. आसमान में हल्के-हल्के बादल छाए रहें.सर्द हवाएं भी कमजोर रहीं, ऐसे में ठंडक में कमी अनुभव की गई. हालांकि अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं दिखा. यह 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया.सुबह और शाम में सिहरन अब भी महसूस की जा रही है.
मौसम में बदलाव के साथ सहरसा में हृदय रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ रही है. ओपीडी में हर दिन चेस्ट पेन, माइकार्डियल इंफेक्शन और कंप्लीट हार्ट ब्लॉक जैसी गंभीर समस्याओं के मरीज पहुंच रहे हैं. अस्पताल में रोजाना चार-पांच एंजियोग्राफी की जा रही हैं.एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर प्रत्यारोपण के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं. मरीजों को राहत देने के लिए अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज की सुविधा उपलब्ध है, जिससे इलाज कराना काफी सुलभ और किफायती हो गया है.