50 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना, AIMIM कार्यकर्ताओं में उत्साह
सिटी पोस्ट लाइव : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बिहार चुनाव को लेकर एक्शन में हैं.आज रविवार को असदुद्दीन ओवैसी मोतिहारी आएंगे. उनका कार्यक्रम मधुबन से प्रारंभ होगा. वहां वह पहले राणा रंजीत के साथ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.फिर मधुबन से चोरमा और पकड़ी दयाल होते हुए ढाका पहुंचेंगे. ढाका के खेल मैदान में AIMIM द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.
इस जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है.ओवैसी इस जनसभा के माध्यम से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के साथ पार्टी की स्थिति मजबूत करने का प्रयास करेंगे. इस कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों के पहुंचने की आशंका है. बताया जा रहा है कि वो वक्फ संशोधन बिल और पहलगांव में हुए हमले को लेकर सरकार को घेरेंगे.
सबसे ख़ास बात ये है कि असदुद्दीन ओवैसी जहां भी सभा में जाते हैं अपना उम्मीदवार घोषित कर देते हैं.अबतक वो दो विधान सभा के लिए अपने उमीदवार के नाम की घोषणा कर चुके हैं.माना जा रहा है कि इसबार वो 50 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगें.पिछले चुनाव में 11 वोट पाकर 5 सीटें जीतनेवाले ओवैशी इसबार 20 से 25 सीटें जीतकर किंग मेकर की भूमिका में आना चाहते हैं.