सिटी पोस्ट लाइव : आज सिवान पहुंचे पीएम मोदी ने 9518 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. दो नई ट्रेनों की शुरुआत भी हुई. नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को इसके लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि इन 32 योजनाओं से बिहार को फायदा होगा. उन्होंने पुराने समय और आज के बिहार में फर्क बताया और महिलाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग की भी सराहना की.
नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार में 9518 करोड़ रुपये की योजनाओं का काम शुरू हो रहा है. इसमें कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास शामिल है. उन्होंने यह भी बताया कि दो नई ट्रेनें शुरू की जा रही हैं. इन सभी 32 योजनाओं से बिहार को बहुत लाभ होगा. उन्होंने पीएम मोदी को दिल से धन्यवाद दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लोगों को शाम को घर से निकलने में डर लगता था. आज कुछ लोग खूब प्रचार कर रहे हैं.उन्होंने सवाल किया कि क्या पहले की सरकारों ने महिलाओं के लिए कुछ किया था? उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत काम किया है, उन्हें आरक्षण दिया है. जब से उन्हें काम करने का मौका मिला है, तब से वह बिहार को आगे बढ़ाने में लगे हैं.
नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार के लिए बहुत काम किया है. इसके लिए सभी को बधाई देनी चाहिए. 2024 के बाद मोदी सरकार ने बिहार के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं और काम शुरू हो गया है. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना कराने का फैसला लिया है. उन्होंने लोगों से हाथ जोड़कर पीएम मोदी को धन्यवाद देने की अपील करते हुए कहा कि इससे बिहार बहुत आगे बढ़ जाएगा.