रक्षाबंधन के बाद इंडिया अलायंस करेगी बड़ी रैली,यात्रा में राहुल गांधी भी रहेंगे साथ.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : आज पटना में तेजस्वी यादव के आवास पर इंडिया अलायंस की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला.नेता प्रतिपक्ष ने कहा,’राखी के बाद सर (SIR ) महागठबंधन की रैली शुरू होगी. महागठबंधन के साथी और राष्ट्रीय स्तर के नेता, मैं खुद जनता के बीच जाऊंगा. यात्रा के दौरान 9 प्रमंडल में हम रैली भी करेंगे.इस यात्रा में राहुल गांधी भी शामिल होंगे.जनता के बीच जाकर हर मुद्दे को रखेंगे. यही तय हुआ है कि हम सबलोग जनता के बीच जाएंगे. अगस्त क्रांति का भी महीना है तो हमलोग अगस्त में ये करेंगे’.नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इन लोगों ने बिहार की हालत खस्ता कर दी है. बिहार पलायन, बेरोजगारी में सबसे आगे है. यहां शिक्षा का कोई महत्व नहीं है. अपराध चरम पर है. एनडीए सरकार महाघोटाला और भ्रष्टाचार की गंगोत्री है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आज इंडिया एलायंस की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई. बिहार सरकार ने लगभग 71000 करोड़ रुपयों का हिसाब नहीं दिया है और CAG की रिपोर्ट में यह बात आई है.CAG के रिपोर्ट में टोटल 80000 करोड़ कोई मामूली रुपए नहीं, बिहार सरकार इसका हिसाब नहीं दे पाई. बड़ा घोटाला हुआ है,मौजूदा बिहार सरकार डबल इंजन की बात करते हैं. एक इंजन भ्रष्टाचार है तो दूसरा क्राइम में लगा हुआ है.आगे कहा ,’सीएम अचेत हैं,कोई भी सरकार का व्यक्ति कुछ बोल नहीं रहा. बिहार सरकार अबतक क्यों हिसाब नहीं दे पाईं. इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएंगे. तेजस्वी ने कहा, ‘ये सरकार नकलची है. सरकार का नाम रगड़वा के काम करवा रहे. माई बहन मान योजना भी कॉपी करेगी सरकार.

Share This Article