राज्य SC कमीशन का RJD सुप्रीमो को नोटिस,लालू प्रसाद यादव पर होगी FIR?

Rahul
By Rahul

15 दिन के भीतर मांगा जवाब

सिटी पोस्ट लाइव : बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर के अपमान का वीडियो वायरल होने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लाल प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं.अब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा है. SC कमीशन ने 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है. स्पष्टीकरण नहीं देने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी भी दे दी है. राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव का 11 जून को जन्मदिन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स ने उन्हें बाबा साहेब की तस्वीर भेंट की थी. उस दौरान जब उसने लालू यादव के साथ फोटो खिचाया, तो बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर पैरों के पास नजर आई.

वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. एक तरफ जहां बीजेपी उन पर हमलावर है. तो दूसरी तरफ राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने उनके खिलाफ नोटिस जारी किया है. साथ ही एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने की चेतावनी दी है. “आपने अपने जन्मदिन पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की फोटो का अपमान किया है. जो सोशल मीडिया पर लगातार देखा जा रहा है. ज्ञात हो डॉ. भीम राव आंबेडकर के अपमान से वर्ग विशेष नहीं पूरे देश के सम्मान को ठेस पहुंची है. अतः 15 दिन के अंदर स्पष्टीकरण दें और बताएं कि क्यों आप पर अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए.”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस नोटिस पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने कहा कि “आयोग संवैधानिक संस्था है. उसने नोटिस भेजा है ये उनका मामला है.  लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है उनकी तबीयत ठीक नहीं है. उन्हें ऐसे आयोजन से परहेज करना चाहिए. जब आपकी तबीयत ठीक नहीं है आप किसी तोहफे को पकड़ नहीं सकते हैं तो क्या जरूरी है किसी को तोहफा लेकर आने की इजाजत देना. इससे परहेज करना चाहिए. जब आपको आंबेडकर जी की तस्वीर दी जा रही थी, उस तस्वीर की इज्जत करनी चाहिए, वो भी आप नहीं कर पा रहे हैं. लोगों की भावनाएं इससे आहत तो होंगी ही.

Share This Article