243 सीटों पर INDIA गठबंधन लड़ेगा चुनाव, न कि कोई एक पार्टी : बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्ला वरु

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना :
बिहार कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी कृष्णा अल्ला वरु बुधवार को पटना पहुंचे और मीडिया से बातचीत में INDIA गठबंधन की आगामी रणनीति को लेकर कई अहम बयान दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में 243 सीटों पर INDIA गठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा, न कि कोई एकल पार्टी।

जब 18 मई को होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक के एजेंडे के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह बैठक सतत प्रक्रिया का हिस्सा है और इसमें आने वाले समय की योजनाओं पर फैसला लिया जाएगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कृष्णा अल्ला वरु ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र सरकार के रुख का समर्थन करते हुए कहा,”हमारी सेवा ने जो कमाल किया है, वह देश की सुरक्षा को लेकर हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी हर परिस्थिति में सरकार के साथ खड़ी है, जब बात देश की सुरक्षा की हो। उन्होंने यह भी दोहराया कि पूरा विपक्ष, खासकर कांग्रेस पार्टी, देश की सेवा और सुरक्षा के मुद्दे पर किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा।

Share This Article