5 जुलाई को सुनामी मचा देगी भारी तबाही, ‘न्यू बाबा वैंगा’ की भविष्यवाणी से लोग आतंकित.

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव : 5 जुलाई को जापान में एक बड़ी आपदा आने की ‘न्यू बाबा वैंगा’ की भविष्यवाणी ने जापान और एशिया के कई हिस्सों में हड़कंप मचा दिया है. डर का आलम ये है कि उनकी भविष्यवाणी की वजह से  जून के अंत और जुलाई की शुरुआत के बीच हांगकांग से दूसरे देश जाने के लिए उड़ान बुकिंग में 83 प्रतिशत की गिरावट आ गई है. ‘न्यू बाबा वैंगा’ ने कहा है कि 5 जुलाई को जापान में एक बड़ी आपदा आएगी, जिससे देश में भारी तबाही होगी. इस तबाही से आसपास के देश भी बुरी तरह प्रभावित होंगे. 

 ‘न्यू बाबा वैंगा’ जापान की एक मंगा कलाकार रियो तात्सुकी हैं. उन्हें लोग जापान में अक्सर ‘न्यू बाबा वैंगा’ कहकर पुकारते हैं. उन्हें यह कथित उपाधि अक्सर कई सही भविष्यवाणियां करने के लिए दी गई है. दावा है कि कोरोना महामारी फैलने की भविष्यवाणी उन्होंने 1999 में ही कर दी थी लेकिन तब लोगों ने उन पर भरोसा नहीं किया था.  

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अब ‘न्यू बाबा वैंगा’ ने कहा है कि इस साल इस साल 5 जुलाई को, “जापान और फिलीपींस के बीच समुद्र तल के नीचे एक दरार खुल जाएगी, जिससे तट पर तोहोकू भूकंप से तीन गुना ऊंची लहरें उठेंगी. इससे बड़ी मात्रा में जन-धन की हानि होने की आशंका है. रिपोर्ट के मुताबिक, ‘न्यू बाबा वैंगा’ की इस भविष्यवाणी के बाद जापान जाने एयरलाइन में बुकिंग कराने वालों की संख्या में काफी कमी आ गई है. जिन लोगों ने पहले बुकिंग करवा ली थी, वे भी धड़ाधड़ अब कैंसलेशन करवा रहे हैं. हांगकांग एयरलाइंस ने इस साल  सुनामी/भूकंप की भविष्यवाणी के बाद जुलाई और अगस्त के लिए कागोशिमा और कुमामोटो जैसे दक्षिणी जापानी शहरों के लिए उड़ानें निलंबित कर दी हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, तात्सुकी की कई भविष्यवाणियां अब तक सच हो चुकी हैं. उनकी सच हुई भविष्यवाणियों में मार्च 2011 में तोहोकू भूकंप और सुनामी का आना, राजकुमारी डायना की मृत्यु, फ्रेडी मर्करी का निधन और कोविड-19 महामारी शामिल हैं. उनका यह भी दावा है कि कोविड का एक नया, घातक रूप 2030 में वापस आएगा.

Share This Article