लालू यादव के पोस्टर बार सियासी बवाल, ‘ना झुका हूं, ना झुकूंगा, टाइगर अभी जिंदा है’…

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : लालू यादव को भ्रष्ट और चारा चोर बताने की विरोधी या फिर जांच एजेंसियां कितनी भी कोशिश करें ,उनके समर्थकों पर कोई असर नहीं पड़नेवाला.उनके समर्थक और जयादा गोलबंद हो रहे हैं.कल लालू यादव से ईडी की पूछताछ के बाद पटना शहर में लालू यादव के पोस्टर लग गये हैं. पटना में ईडी की पूछताछ के बाद लालू यादव के समर्थन में पोस्टरों  में लालू यादव और तेजस्वी यादव की तस्वीर के साथ लिखा, ‘ना…झुका हूं, ना झुकूंगा. टाइगर अभी जिंदा है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

‘ ये पोस्टर राबड़ी आवास, आरजेडी कार्यालय, इनकम टैक्स समेत अलग-अलग जगहों पर निशांत मंडल और संजू कोहली की ओर से लगाए गए हैं.इन पोस्टर्स के जरिए आरजेडी ये संदेश देने की कोशिश में है कि लालू परिवार किसी के दबाव में झुकने वाला नहीं है.उनके समर्थक घबरानेवाले नहीं हैं.इस पोस्टर में RSS, पीएमओ, सीबीआई, ईडी को भी दिखाया गया है. पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जांच एंजेसी बीजेपी और केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है. बिना किसी वजह से लालू परिवार को परेशान किया जा रहा है.

आरजेडी सुप्रीमो से 4 घंटे तक हुई थी पूछताछ दरअसल, बुधवार को लैंड फॉर जॉब केस में RJD सुप्रीमो लालू यादव से ईडी ने करीब 4 घंटे तक पूछताछ की. इस दौरान ईडी दफ्तर के बाहर दिनभर आरजेडी के नेता समर्थक डटे रहे.लालू यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे.आरजेडी नेताओं और समर्थकों ने क्या कहा आप खुद सुन लीजिये ……..

चारा घोटाले में जेल जाने के बाद पहलीबार जब लालू यादव जेल से हाथी पर सवार होकर बाहर निकले थे.हाथी घोड़े और बैंड-बाजे के साथ उनके समर्थकों ने स्वागत किया था.जाहिर है लालू यादव के समर्थकों पर इस बात का कोई असर नहीं पड़ता कि उनके नेता पर भर्याष्टाचार का आरोप है.उनके लिए लालू यादव कल भी हीरो थे और आज भी उनके हीरो वहीं बने हुए हैं.

Share This Article