विधानसभा में गाली-गलौज, मारपीट की नौबत, सम्राट चौधरी की गाडी को तेजप्रताप की गाड़ी ने मारी टक्कर.

City Post Live

डिप्टी CM की गाड़ी को टक्कर मारी

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है. SIR पर पक्ष-विपक्ष आमने सामने है.आज भी सदन में हंगामा होने के आसार हैं.गुरुवार को तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी के बीच तीखी बहस हुई. तेजस्वी ने सदन में सत्ता पक्ष के लोगों पर उनको मां-बहन की गाली देने का आरोप लगाया.तेजप्रताप यादव ने कहा कि मैं सदन में नहीं था वरना डिप्टी सीएम का बुखार उतार देता.सदन खत्म होने के बाद जब तेजप्रताप और सम्राट चौधरी विधानसभा से निकल रहे थे. उस वक्त पोर्टिको में तेजप्रताप की गाड़ी ने डिप्टी CM की गाड़ी को टक्कर मार दी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गुरुवार को तेजस्वी ने सदन में कहा, ‘वोटर वेरिफिकेशन में फर्जीवाड़ा हो रहा है. BLO खुद साइन कर रहे हैं. पत्रकार पर FIR कराने वाले आप कौन होते हैं.इस पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भड़क गए और कहा, ‘आप कौन होते हैं. जिसका बाप अपराधी है, वो क्या बोलेगा. चल हट..लुटेरा हो-लुटेरा…वो क्या बोलेगा.इसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ. भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. लेकिन तब तक बीजेपी के एक विधायक माइक तोड़कर विपक्षी विधायकों की तरफ दौड़ पड़े. इसके बाद राजद के विधायक भी अपनी सीट से सत्ता पक्ष की तरफ बढ़ गए. सदन के अंदर मारपीट तक की नौबत आ गई.डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बयान पर लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि, ‘किसी के पिता को गाली देना कितना सही है. अगर कोई घर परिवार तक आएगा तो इंसान क्या करेगा. मैं तो सदन में नहीं था, वरना मैं उनका बुखार छुड़ा देता. वो लोग गुंडा पार्टी से आते हैं.तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने अपने एक्स पर लिखा कि, सदन की मर्यादाएं टूट रही थीं, लेकिन एक व्यक्ति कुटिल मुस्कान दे रहा था.

सदन में तेजस्वी ने कहा ‘बिहार में 20 साल से NDA की सरकार है. केंद्र में 11 साल से इनकी सरकार है.तेजस्वी ने कहा, ‘हमने अमित शाह का बयान देखा- चुनाव तक नीतीश जी नेतृत्व करेंगे. चुनाव के बाद हमलोग मुख्यमंत्री तय करेंगे. क्या कारण है कि बीजेपी को नीतीश पर भरोसा नहीं है.’शाह आने वाले हैं वो कह दें कि बिहार में 2025 में नीतीश कुमार ही सीएम होंगे. हालांकि खटारा सरकार चलेगी नहीं.तेजस्वी यादव बोल रहे थे तभी डिप्टी सिन्हा विजय सिन्हा खड़े हुए. उन्होंने कहा, ‘जो आप खटारा कह रहे हैं, आपके पिताजी ने बिहार को लूट कर बिहार को खटारा बना दिया. नीतीश जी ने फुल स्पीड में विकास किया है.इसके जवाब में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘सम्राट चौधरी का कद इतना लंबा है कि आप उनके पीछे बौना टाइप चलते हैं.’

मानसून सत्र के पहले सेशन में सदन में SIR के मुद्दे पर चर्चा हुई।.AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान SIR के विरोध सदन में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने डॉक्यूमेंट्स में आ रही परेशानियों को लेकर सवाल उठाया.अख्तरुल ईमान ने कहा, ‘हमारी दाढ़ी-टोपी देखकर, हमारे मस्जिदों की मीनारों को देखकर आपको लगता है यहां भारतवासी नहीं है बांग्लादेशी हैं.मैं बताना चाहता हूं जिस वक्त देश का बंटवारा हो रहा था. पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए थे. अगर सीमांचल करवट बदल लेता तो भारत के भी दो टुकड़े हो जाते. माले विधायक महबूब आलम ने कहा, ‘ SIR के माध्यम से चुनाव आयोग के जरिए केंद्र सरकार गरीब-पिछड़ा-दलित को वोट से वंचित करने की साजिश कर रही है.

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन में माफी मांगी. उन्होंने कहा, ‘हम सब एक ही मकसद से आते हैं कि बिहार का विकास हो.’ये आखिरी सत्र है, अगर हमसे या हमारी पार्टी से 5 साल में कुछ गलती हुई हो या ठेस पहुंची हो तो हम माफी मांगना चाहेंगे, लेकिन ये दोनों तरफ से होना चाहिए.तेजस्वी ने आगे कहा, ‘इलेक्शन कमीशन का काम है निष्पक्ष चुनाव कराना और आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में जो 700 पन्नों का रिट दिया है, उसमें भी कहीं भी विदेशी शब्द नहीं आया है. अगर कोई विदेशी भी आया है तो गलती केंद्र सरकार की है.’ये सब मुद्दों से भटकाने वाली बात है. हम बस इतना चाहते हैं कि किसी भी वोटर का नाम लिस्ट से न कटे.कल जेडीयू के सांसद और विधायक ने भी यही बात कही है. मैं चाहता हूं कि सीएम ये आश्वासन दें कि किसी भी बिहारी का नाम नहीं कटेगा.’

Share This Article