सुनील सिंह की पत्नी वंदना सिंह बनीं बिस्कोमान अध्यक्ष

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: बिस्कोमान चुनाव में बर्खास्त एमएलसी सुनील सिंह ने एकबार फिर यह साबित कर दिया कि बिस्कोमान के किंग वही हैं। पटना में हुए चुनाव में सुनील सिंह की पत्नी वंदना सिंह सहित सुनील सिंह के पक्ष के सारे प्रत्याशी जीत गए हैं। अब सुनील सिंह की पत्नी वंदना सिंह बिस्कोमान की अध्यक्ष बन गई हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वंदना सिंह को बिस्कोमान का नया अध्यक्ष चुना गया है। कुल 17 सीटों की चुनाव हुआ था जिसमें 33 लोगों ने नामांकन दर्ज किया था। सुनील सिंह के 12 समर्थकों की जीत हुई है। विशाल सिंह के पांच समर्थकों की जीत हुई। बता दें कि बिस्कोमान के चुनाव के दौरान पटना में भारी हंगामा और मारपीट हुई। एसपी कार्यालय के बाहर बिस्कोमान के चुनाव के दौरान जमकर मारपीट होने की सूचना है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट कर रहे लोगों को वहां से हटाया।

बता दें कि इस चुनाव में बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य सुनील सिंह की पत्नी चुनाव मैदान में थीं, जबकि सांसद बीना देवी के बेटे विशाल सिंह भी चुनाव मैदान में थे। बिस्कोमान निदेशक मंडल का चुनाव कल पटना में हुआ। श्रीकृष्ण मेमोरियल परिसर में सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई, जो दोपहर दो बजे तक चली। इसके बाद मतगणना की गई। इस चुनाव में कुल 33 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई।

Share This Article