ग्रीन ग्रेजुएट्स की तैयारी, पेड़ लगाओ डिग्री पाओ योजना शुरू…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

फिलीपींस में ग्रेजुएट्स डिग्री देने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। इसमें ग्रेजुएशन डिग्री वाले छात्रों को कम से कम 10 पेड़ लगाना अनिवार्य किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण में युवाओं के प्रति सक्रिय भागीदारी लाना है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, फिलीपींस की संसद ने मई 2019 में फिलीपीनी संसद ने “Graduation Legacy for the Environment Act of 2016” नामक विधेयक पास किया था। जिसके तहत प्राथमिक से लेकर यूनिवर्सिटी तक के सभी ग्रेजुएट छात्रों को कम से कम 10 पेड़ लगाना अनिवार्य किया गया है। साथ ही अब हर छात्रों को पौधारोपण करना जरूरी हो गया है। इसके तहत हर साल लगभग 175 मिलियन पेड़ लगाए जाएँगे।

हालांकि, शिक्षा मंक्त्रालय, उच्च शिक्षा आयोग से लेकर पर्यावरण और कृषि से जुड़े अधिकारी इस पहल के प्रमुख जिम्मेदार हैं। बता दें, यह विधेयक के प्रतिनिधि गैरी एलिजानो है। और उनका मानना है कि यह कार्यक्रम “students’ living legacy to the environment” बनकर उभरेगा। वहीं, फिलीपीन की वन आवरण भारी कटाव के कारण 70 से 20% तक कम हो चुका है जिसके कारण फ़ॉरेस्ट कवर बढ़ाने में मदद मिलेगी। और पेड़ केवल शिक्षक और सरकारी निकायों की निगरानी में ही लगाई जांए, ताकि संरक्षित और विकसित रह सकें।

Share This Article