140 की रफ्तार, मर्सिडीज कार और रोमांटिक गाना: तेज प्रताप यादव का ये ‘लॉन्ग ड्राइव’ वीडियो देख रह जाएंगे दंग!..

Ritu Raj

बिहार की राजनीति के रंगीन मिजाज और राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे, तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपनी ‘रफ्तार’ को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं। जनशक्ति जनता दल (JJD) के नेता अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार मामला उनकी मर्सिडीज कार की स्पीड से जुड़ा है।

तेज प्रताप का नया अंदाज;
राजनीति की गहमागहमी से दूर तेज प्रताप यादव इन दिनों ‘लॉन्ग ड्राइव’ का लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम (TY ब्लॉग) पर एक वीडियो साझा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वीडियो की खास बातें;
वीडियो में तेज प्रताप अपनी लगभग 1 करोड़ की मर्सिडीज कार को 140 किमी/घंटा से भी अधिक की रफ्तार पर दौड़ाते नजर आ रहे हैं। वहीं, कार के भीतर फिल्म ‘धुरंधर’ का मशहूर रोमांटिक गाना ‘बेताब सा मोहब्बत का तू इंकलाब है’ गूंज रहा है। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- “लॉन्ग ड्राइव, खुली सड़क और अपने लोग…बस यही असली खुशी है।”

विवादों और चर्चाओं का पुराना नाता;
तेज प्रताप यादव का नाम सिर्फ उनकी रफ्तार के लिए ही नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी के उतार-चढ़ाव के लिए भी सुर्खियों में रहता है। कुछ समय पहले एक युवती अनुष्का यादव के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं। तेज प्रताप ने खुद सोशल मीडिया पर उनके प्रति अपने प्यार का इजहार किया था, हालांकि बाद में वे अपने बयानों से पलट गए। चर्चाओं के बाजार में यह बात भी आम है कि उज्जैनी, उसी अनुष्का यादव की बेटी है जिनका नाम तेज प्रताप के साथ जोड़ा गया था। हालांकि, तेज प्रताप का यह ‘बिंदास’ रवैया उनके समर्थकों को पसंद आता है, तो वहीं आलोचक उनकी सुरक्षा और नियमों को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Share This Article