1973 “अ लव स्टोरी ऑफ़ नीतीश कुमार”

नीतीश कुमार की लव स्टोरी

City Post Live

श्रीकांत प्रत्यूष .

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बांहों में एक महिला की तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है. ये कोई मामूली महिला नहीं बल्कि वो महिला हैं जिनकी वजह से आज नीतीश कुमार  इस मुकाम पर हैं. इस महिला ने नीतीश कुमार को भरपूर प्यार दिया लेकिन बदले में जीवन भर कोई डिमांड नहीं रखी. नीतीश कुमार जब मंत्री बने, मुख्यमंत्री बने तब भी इस महिला ने कोई फायदा नहीं उठाया. न कभी उनके आलिशान सरकारी बंगले में रहीं और ना ही सरकारी सुविधाओं का कभी इस्तेमाल किया. नीतीश कुमार के मित्रों के अनुसार इस महिला की वजह से ही नीतीश कुमार की छवि आजतक सुशासन बाबू की बनी हुई है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सच्चा प्रेम क्या होता है और सच्चा प्रेमी कैसा होता है उसकी एक मिसाल थी ये महिला. इस महिला को अपने  प्रेमी से न तो प्रेम चाहिए था और ना ही धन-संपति और सुख सुविधा. वह केवल प्रेम करना जानती थी, प्रेमी से लेना नहीं उसे देना चाहती थी. कभी वह अपने दुःख से दुखी नहीं हुई. अपने प्रेमी के सुख को देख हमेशा खुश  रही. वह मांगना नहीं, देना जानती थी. यही तो एक सच्चे प्रेमी और उसके प्रेम का पैमाना होता है जिसका जीवन भर इस महिला ने पालन किया..

ये महिला कोई और नहीं बल्कि एक आदर्श शिक्षिका हैं जिनसे कभी नीतीश कुमार को प्यार हो गया था. आगे चलकर नीतीश कुमार ने इनके साथ शादी रचाई. एक बेटे का जन्म हुआ, लेकिन कभी उसके लालन पालन के लिए या फिर उसके भविष्य के लिए धन सम्पति अर्जित करने का दबाव नीतीश कुमार पर नहीं बनाया. जीवन भर किराए के मकान में रहीं और बेटे को पढ़ा लिखाकर नीतीश कुमार की तरह ही इंजीनियर बनाया. नीतीश कुमार को जीवन भर पारिवारिक दायित्वों से पूरी तरह से मुक्त  रखा. नीतीश कुमार ने भी कभी सार्वजनिक रूप से अपने प्रेम का इजहार नहीं किया लेकिन अब जब उनकी बाहों में पड़ी इस महिला की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई है तो नीतीश कुमार का पत्नी प्रेम उजागर हुआ है.

सोशल मीडिया पर बिहार सीएम नीतीश कुमार की जो तस्वीर वायरल हो रही है, वो उस समय की है, जब नीतीश कुमार यूपी के आगरा में स्थित ताजमहल का दीदार करने गए थे. इसी दौरान नीतीश कुमार ने अपनी पत्नी मंजू सिन्हा  के साथ ताजमहल के सामने फोटो खिंचाई थी. इस तस्वीर में नीतीश कुमार की बाहों में मंजू सिन्हा  को देखा जा सकता है.तस्वीर से साफ़ है  इस महिला से नीतीश कुमार बेइंतहा मोहब्बत करते हैं. नीतीश और मंजू कुमार की 1973 में इंटरकास्ट अरेंज मैरिज हुई थी. 2007 में जब मंजू कुमारी का निधन हुआ तो नीतीश कुमार फूट-फूट कर रो रहे थे. इतना ही नहीं, नीतीश कुमार ने अपनी पत्नी की याद में राजधानी पटना के राजेंद्र नगर में एक स्मारक बनवाकर उनकी एक प्रतिमा लगवाई है. नीतीश कुमार चाहे कहीं भी हों, हर पुण्यतिथि और जन्मतिथि के मौके पर वहां जाना नहीं भूलते.

Share This Article