2 बच्चों की मां से इश्क करने की रूह कंपा देने वाली सजा.

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव : दो बच्चों की मां के साथ इश्क लड़ाना बहुत महंगा पड़ गया. महिला से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया.  प्रेमी को पेड़ से बांधकर बुरी तरह से पीटा. गुरुवार की सुबह शहर के मधुबनी थाना क्षेत्र के बक्सा घाट रोड के लोटो टोला में ये हाई-वोल्टेज दिल दाहाल देनेवाला ड्रामा हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कराया.  

सूचना के बाद ट्रैफिक डीएसपी सह प्रभारी सदर एसडीपीओ वन कौशल किशोर कमल दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित भीड़ को किसी तरह से शांत कराया. स्थानीय लोगों ने बताया कि लोटो टोला के रहनेवाली एक महिला का पिछले तीन साल से एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा है. दोनों छुप-छुपकर मिलते थे.  महिला दो बच्चे की मां है.  उसकी एक बेटी की शादी होने वाली है, वह अपने पति को धोखा दे रही है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आज रंगेहाथ लोगों ने जब दोनों को पकड़ा तो इस मामले का खुलासा हुआ.  लोगों ने प्रेमी को पकड़ कर पेड़ से बांध दिया और जमकर पिटाई की. आज रंगेहाथ लोगों ने जब दोनों को पकड़ा तो इस मामले का खुलासा हुआ तो लोगों ने प्रेमी को पकड़ कर पेड़ से बांध दिया और जमकर पिटाई की. ट्रैफिक डीएसपी सह प्रभारी सदर एसडीपीओ वन कौशल किशोर ने बताया कि मामला दो समुदाय के बीच प्रेम प्रसंग का है.  महिला के परिजन को आवेदन देने कहा गया है.  जांच जारी है.  

Share This Article