फैमिली रेस्टोरेंट में चल रहा था सेक्स रैकेट,3 कपल्स आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : पटना जिले के बाढ़ में एक  फैमिली रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट चलाये जाने का पर्दाफाश हुआ है. रेस्टोरेंट के अंदर बाकायदा कमरा बनाकर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था. पुलिस रेड करने फैमिली रेस्टोरेंट पहुंची तो  चौंक गई.रेस्टोरेंट के अंदर खाने के लिए टेबल लगाए गए थे, लेकिन अंदर के हिस्सों में कई प्राइवेट केबिन भी बने थे.पुलिस ने वहां से तीन कपल्स को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. इसके अलावा वहां 4 लड़कियां भी मिलीं.रेड के दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट के कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पुलिस ने इस रेस्टोरेंट की मालकिन को भी हिरासत में ले लिया है. पटना से सटे बाढ़ के इस फैमिली रेस्टोरेंट में पिछले कई दिनों से सेक्स रैकेट चल रहा था. पुलिस को इसकी किसी ने गुप्त सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने यहां छापेमारी के लिए दल-बल के साथ पहुंची और 4 लड़कियों का रेस्क्यू किया.इस रेस्टोरेंट में छापेमारी की खबर मिलने के बाद आसपास के लोग यहां जमा हो गए थे. पुलिस ने यहां जुटे लोगों को संभाला और फिर उन्हें हटाकर हिरासत में लिए गए लोगों को अपने साथ ले गई.एएसपी-1 राकेश कुमार के अनुसार ‘कई दिनों से रेस्टोरेंट में चल रहे अवैध धंधे की सूचना मिल रही थी. यहां कई सालों से देह व्यापार का धंधा चल रहा था.

Share This Article