इंडो-नेपाल बॉर्डर पर फिर चीनी घुसपैठ की कोशिश नाकाम बिना वीज़ा भारत में घुस रहे विदेशी नागरिक को SSB ने दबोचा

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से अवैध घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई। रक्सौल बॉर्डर पर तैनात SSB (सशस्त्र सीमा बल) के जवानों ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया, जो नेपाली गाइड की मदद से मैत्री पुल के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहा था।

गिरफ्तार चीनी नागरिक की पहचान हुजेसी नाम से हुई है। पूछताछ में सामने आया कि उसके पास भारत में प्रवेश के लिए कोई वैध वीज़ा या दस्तावेज नहीं थे। उसके साथ मौजूद नेपाली गाइड को भी हिरासत में ले लिया गया है, जो उसे भारत में घुसाने में मदद कर रहा था।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सुरक्षा एजेंसियां चीनी नागरिक से गहन पूछताछ कर रही हैं ताकि उसके इरादों और संभावित नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने में रक्सौल बॉर्डर से 5 चीनी नागरिकों को अवैध रूप से प्रवेश करते पकड़ा गया है, जिससे सीमा की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सरकार और सुरक्षा बलों के सामने अब चुनौती है कि नेपाल के रास्ते हो रही इस लगातार घुसपैठ को कैसे रोका जाए, और यह भी जांच हो रही है कि इन मामलों के पीछे कोई संगठित नेटवर्क या साजिश तो नहीं है।

Share This Article