साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम घोषित, ऋषभ पंत की धमाकेदार वापसी…

Ritu Raj

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में सबसे बड़ी खबर यह है कि विकेटकीपर-बैटर ऋषभ पंत 3 महीने बाद चोट से उबरकर वापसी कर चुके हैं। वे जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में चोटिल हुए थे और उनके पैर के पंजे में फ्रैक्चर हुआ था। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में नहीं वो खेल पाए थे, लेकिन अब उनकी वापसी टीम की मजबूती बढ़ा सकती है।

बुधवार को घोषित भारतीय टीम में ऋषभ पंत को तमिलनाडु के नारायण जगदीशन की जगह शामिल किया गया है। पंत ने हाल ही में 2 नवंबर को बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ 4 दिवसीय मैच में भारत ए की कप्तानी की थी। इस मैच में उन्होंने दूसरी पारी में 90 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। चोट के कारण वे वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाए थे। उस सीरीज में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। खासकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली चुनौतीपूर्ण टेस्ट सीरीज में उनकी वापसी टीम की बैटिंग लाइनअप में मजबूती और अनुभव जोड़ सकती है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में होगा। खास बात यह है कि यह गुवाहाटी में पहला टेस्ट मैच होगा, जो वहां के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर साबित होगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान व विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्‌डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आकाश दीप।

Share This Article