सिटी पोस्ट लाइव
हजारीबाग । विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग पहली बार ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो फीमेल प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें बिहार, उड़ीसा, असम, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और झारखंड के 36 यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी हिस्सा लेंगेै। इसे लेकर तैयारी पूरी कर दी गई है। यह आयोजन 6 फरवरी से 8 फरवरी तक विश्वविद्यालय परिसर में होगौ। 6 फरवरी को उद्घाटन समारोह में पीसी के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा और झारखंड खोखो संगठन के सेक्रेटरी संतोष कुमार करेंगे। वही समापन समारोह में मुख्य अतिथि पंकज कंबोज आईजी हेडक्वार्टर और एनटीपीसी के पदाधिकारी फैज तैय्यब होंगे।
प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए पांच कोर्ट तैयार किया गया है। जिसमें 600 से अधिक खिलाड़ी अपना दम खम दिखाएंगे। मैच के संचालन के लिए 26 रेफरी को आमंत्रित किया गए है। 36 मैच में चार पुल बनाए गए हैं। प्रतियोगिता अकड और खो खो फेडरेशन के नियम अनुसार होगा। हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर पवन कुमार ने कहा यह विश्वविद्यालय के लिए बेहद गर्व की बात है कि एक बड़ा आयोजन करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खेल के साथ पूर्वी भारत की टीम एक अच्छा संदेश लेकर झारखंड से जाएं इसे लेकर तैयारी की जा रही है।
खिलाड़ियों के रहने के लिए बॉयज हॉस्टल में तैयारी किया गया है। वही खान-पान से लेकर स्वास्थ्य ,सुरक्षा समेत हर बिंदुओं पर बारीकी से काम किया जा रहा है। सफल संचालन के लिए कई कमेटी का गठन किया गया है जो पूरे खेल के दौरान सक्रिय रहेगी। वहीं उन्होंने इस दौरान इस बात को लेकर दुख जाहिर किया कि जिला प्रशासन कई आयोजन के लिए विश्वविद्यालय परिसर के मैदान का उपयोग करती है।
गलत तरीके से उपयोग करने के कारण विश्वविद्यालय का मैदान तहस-नहस हो गया है। एक-एक मैदान से दो से तीन किलो लोहे का कांटी निकल रहा है। गंदगी का अंबार है। मैदान में गड्ढे बने हैं। जिस कारण कोर्ट बनाने में भी काफी परेशानी का सामना कर रहा पड़ रहा है। इन्होंने प्रशासन से अपील की है कि जब भी मैदान का उपयोग करें तो दुरुस्त कर के ही विश्वविद्यालय प्रबंधन को हैंडोवर करें।