पटना हाई कोर्ट आज बड़ा फैसला सुनाएगा
सिटी पोस्ट लाइव : 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद ख़ास है.री-एग्जाम कराने की मांग को लेकर लम्बे समय से सत्याग्रह और आन्दोलन कर रहे अभ्यर्थियों की नजर आज आनेवाले पटना हाई कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं. पटना हाई कोर्ट आज बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा को रद्द किए जाने और दोबारा परीक्षा लिए जाने के मामले को लेकर दायर की गई याचिका पर बड़ा फैसला सुनेयेगा. पटना हाई कोर्ट आज 2:00 बजे दिन में बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा दोबारा होगी या नहीं होगी इसको लेकर अपना फैसला सुनाएगा.
गौरतलब है कि बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा दोबारा कराए जाने को लेकर सत्याग्रह अभ्यर्थियों के तरफ से कई याचिका दायर की गई थी और इस याचिका पर सुनवाई होने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. आज 2:00 बजे दिन में इस पर फैसला आएगा.बिहार के पटना हाईकोर्ट में 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा दोबारा कराए जाने के संबंध में जनहित समेत अन्य याचिकायों पर सुनवाई पूरी कर ली है. इन सभी मामलों पर कार्यकारी चीफ जस्टिस आशुतोष कुमार और न्यायमूर्ति पार्थ सारथी की खंडपीठ ने सुनवाई पूरी करते हुए निर्णय सुरक्षित अपने पास रख लिया है. इन मामलों पर कोर्ट अपना निर्णय आज सुनाएगा