मुजफ्फरपुर में मंगलवार को सियासी गलियारे की हलचल बढ़ गई, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी की कैंडिडेट रमा निषाद के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे।
दरअसल, इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित किया। वहीं, अपने भाषण के अंतिम क्षणों में उन्होंने रमा निषाद को मंच पर आमंत्रित किया। जैसे ही वह उनके पास पहुंचीं, राज्यसभा सांसद संजय झा भी उनके साथ मुख्यमंत्री के पास आए, जिससे मंच पर एक हल्का-फुल्का मजेदार माहौल बन गया।
गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर की चुनावी सभा में एक हल्का-फुल्का नजारा देखने को मिला। जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला कैंडिडेट रमा निषाद को माला पहनाने के लिए हाथ बढ़ाया। इस दौरान राज्यसभा सांसद संजय झा ने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़ लिया, जिससे नीतीश ने मुस्कुराते हुए कहा, “ई गजब आदमी है भाई, हाथ काहे पकड़ते हो।” इसके बाद उन्होंने रमा निषाद को माला पहनाकर सभा का माहौल और भी खास बना दिया।