वर्ल्ड कप फाइनल की दहलीज पर भारत: बिहार में दुआओं का दौर शुरू, क्या ईशान बनेंगे टीम इंडिया के ‘संकटमोचक’?…

Ritu Raj

आज क्रिकेट जगत की निगाहें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर टिकी हैं, जहाँ शाम 7:00 बजे भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का ऐतिहासिक फाइनल खेला जाएगा। दो बार की चैंपियन टीम इंडिया चौथी बार फाइनल में पहुँचकर अपनी तीसरी ट्रॉफी पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। दिलचस्प बात यह है कि टी-20 फॉर्मेट के किसी भी ICC फाइनल में ये दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी।

बिहार में छाया क्रिकेट का खुमार;
इस महामुकाबले को लेकर बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के सभी छोटे-बड़े शहरों में जबरदस्त जुनून देखा जा रहा है।
गांधी मैदान में मेगा शो: पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा गांधी मैदान के गेट नंबर 4 के पास एक 72 फीट × 42 फीट की विशाल मेगा स्क्रीन लगाई गई है, जहाँ हजारों प्रशंसक एक साथ मैच का आनंद लेंगे।
दुआओं का दौर: वैशाली के भगवानपुर में क्रिकेट प्रेमी केदार यादव ने पंडित अभय आचार्य के सानिध्य में यज्ञ और विशेष पूजा-अर्चना शुरू की है। उनका संकल्प है कि भारत की जीत तक यह अनुष्ठान जारी रहेगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिहार के लाल ईशान किशन का जलवा;
इस वर्ल्ड कप में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बिहार के ईशान किशन रहे हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। ईशान टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में 250+ रन बनाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 8 मैचों में 263 रन (दो अर्धशतक, श्रेष्ठ स्कोर 77 रन) बनाए है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में छक्का जड़कर उन्होंने 250 रनों का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया था।

संभावित प्लेइंग-11 (दोनों टीमें);

भारत (India)न्यूजीलैंड (New Zealand)
संजू सैमसन (विकेटकीपर)फिन एलन
अभिषेक शर्माटिम साइफर्ट (विकेटकीपर)
ईशान किशनरचिन रवींद्र
सूर्यकुमार यादवग्लेन फिलिप्स
हार्दिक पंड्यामार्क चापमन
तिलक वर्माडेरिल मिचेल
शिवम दुबेमिचेल सैंटनर (कप्तान)
अक्षर पटेलकोल मैकॉन्ची
अर्शदीप सिंहमैट हेनरी
जसप्रीत बुमराहजिमी नीशम
वरुण चक्रवर्तीलॉकी फर्ग्यूसन
Share This Article