अखिलेश सिंह ने टिटीहरी पक्षी से की पप्पू यादव की तुलना

कहा, पप्पू यादव ने नहीं ली है सदाकत आश्रम से सदस्यता

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: बिहार कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने आज पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की तुलना टिटीहरी पक्षी से कर दी। अखिलेश सिंह ने कहा कि जैसे टिटीहरी पक्षी को लगता है कि पूरा आसमान उसने ही उठा रखा है, वैसे ही कई नेताओं को लगता है कि उनके ही बल पर पार्टी है, लेकिन हम रहें न रहें, कोई नेता रहे न रहे, कांग्रेस पार्टी रहेगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अखिलेश सिंह ने कहा कि पप्पू यादव को लालू यादव या तेजस्वी यादव के ख़िलाफ़ नहीं बोलना चाहिए। कांग्रेस और राजद के बीच कोई विवाद नहीं है। दोनों पार्टियां अगला विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सीटों को लेकर भी कांग्रेस और राजद के बीच कोई विवाद नहीं है। उन्होंने लोकसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि किसे लगता था कि हम कांग्रेस के लिए नौ सीटें ले लेंगे लेकिन हमें नौ सीटें मिली न, उसी तरह अगले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को जितनी सीटें चाहिए होंगी, हम ले लेंगे।

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि हम सीटों की मांग संबंध के आधार पर करते हैं और हमें पूरा भरोसा है कि हम इस बार भी संबंध के आधार पर सीटें ले लेंगे। अखिलेश ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को राहुल गांधी के पटना कार्यक्रम में आमंत्रित न किए जाने पर कहा कि मैंने उनकी पत्नी रंजीता रंजन को आमंत्रित किया था, लेकिन अभी पप्पू यादव ने सदाकत आश्रम में आकर सदस्यता नहीं ली है, फिर उन्हें आमंत्रित कैसे किया जा सकता है।

Share This Article