पटना में ‘अक्षरा ब्यूटी स्टूडियो’ का शुभारंभ.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : अक्षरा सिंह ने  पटना में अपना ‘अक्षरा ब्यूटी स्टूडियो’ खोल दिया है.अक्षरा ने बताया कि इस ब्यूटी स्टूडियो में बहुत सारी ऐसी सुविधाएं  मिलेगी जो कि अब तक पटना में उपलब्ध नहीं था. नेल एक्सटेंशन, आईलैश एक्सटेंशन, माइक्रो ब्लेडिंग से लेकर लिप टिनटिंग सहित कई सारी सर्विस किफायती दामों में मिलेगी. इस स्टूडियो में सबसे पहले अक्षरा अपने मां-बाप को इनवाइट करना चाहेंगी. उन्होंने कहा है कि उनके इस ब्यूटी स्टूडियो में उनके भोजपुरी के हर सह कलाकार का खुले बाहों से स्वागत है.

 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

 उन्होंने बताया कि इस स्टूडियो से जुड़े मेकअप आर्टिस्ट भोजपुरी इंडस्ट्री के किसी भी प्रोजेक्ट में मेकअप के लिए जाएंगे.अक्षरा ने बताया कि इस स्टूडियो को खोलने का आइडिया उन्हें तब आया जब वह बिहार से बाहर अपना मेकअप करवाती थी और देखती थी कि बिहार में ऐसा कोई फैसिलिटी नहीं है. इस स्टूडियो में जितने भी टेक्निशियन होंगे वह सभी बिहार के ही होंगे. उन्हें बाहर से आए आर्टिस्ट ट्रेनिंग दे रहे हैं.अक्षरा ने अपने आने वाली फिल्म ‘अक्षरा’ के बारे में बताया कि यह एक फीमेल ओरिएंटेड फिल्म है, जिसमें उनका किरदार काफी सशक्त है. यह फिल्म शिक्षक और विद्या पर है. इस फिल्म के अलावा उनके और बहुत सारे गाने आ रहे हैं.

TAGGED:
Share This Article