सिटी पोस्ट लाइव
एक्टर अक्षय कुमार की नई फिल्म जॉली LLB 3 रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म के एक सीन को लेकर पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। आइए जानते हैं याचिकाकर्ता ने क्या कहा।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली LLB 3 रिलीज से पहले ही चर्चे के साथ विवादों में रही है। दरअसल, इस फिल्म के एक कोर्टरूम सीन को लेकर पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। वहीं, याचिकाकर्ता नीरज कुमार ने उस सीन को लेकर आपत्ति जताई है। जिस पर आज सुबह कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता और पटना हाईकोर्ट के एडवोकेट नीरज कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा- बार और जो बेंच होते हैं, वो ऑनरेबल जजेज, लर्नेड एडवोकेट के साथ मिलकर बनाए जाते हैं। इन दोनों को फिल्म में डांस करते हुए नेक बैंड पहन कर दिखाया है। लीगल कोर्ट प्रिमाइसेस हैं, इसे गलत तरीके से रिप्रेजेंट करना गलत है। इससे सोसाइटी पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है।
बता दें, यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। इसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव, सीमा विश्वास और गजराज राव जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।