सिटी पोस्ट लाइव : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने मंगलवार को कहा कि उनके पिता ही बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे., नीतीश कुमार की तबीयत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं, जिनका निशांत ने खंडन किया है.उन्होंने कहा कि उनके पिता पूरी तरह से स्वस्थ हैं. उनकी सेहत को लेकर किसी भी तरह की अफवाह निराधार है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर कोई तनाव या उलझन नहीं है.वे पहले की तरह सक्रिय हैं.
निशांत ने जनता से अपील की कि वे एनडीए की सरकार बनाएं. 2010 की तरह इस बार भी भरपूर समर्थन दें. उन्होंने यह भी दोहराया कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे.इसकी पुष्टि भाजपा नेता अमित शाह और सम्राट चौधरी ने भी की है.हालांकि, जब निशांत से खुद के राजनीति में आने के सवाल पर पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया.निशांत ने कहा कि amit अंकल से सारी बात हो गई है.उनके पिता ही आगे भी मुख्यमंत्री बने रहेगें.इसबार उनकी पार्टी 2010 के चुनाव जैसा प्रदर्शन करेगी. गौरतलब है कि 2010 में जेडीयू को 115 सीटों पर कामयाबी मिली थी लेकिन 2020 के चुनाव में 43 सीटों पर पार्टी सिमट गई.