सिटी पोस्ट लाइव
एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में यूएई का सामना आज ओमान के साथ होगा। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें अपना पहला मैच हार चुकी है। चलिए जानते है इस मैच का वेदर रिपोर्ट।
एशिया कप 2025 का 7वां मैच यूएई और ओमान के बीच अबू धाबी में शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। यूएई को भारत ने हराया तो ओमान को पाक ने मात दी। दरअसल, आज के मैच में दोनों टीमों का लक्ष्य एशिया कप में पहली जीत तलाश करने की होगी। हालांकि, एशिया कप में इससे पहले दोनों टीमों का एक बार ही भिड़ंत हुआ है। उस मुकाबले में यूएई ने 71 रन से बाजी मारी थी। दोनों टीमों की टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें यूएई ने 5 और ओमान ने 4 बार जीता है। यूएई का होम ग्राउंड सबसे बड़ा ताकत है तो ओमान को अपने कप्तान पर पूरा भरोसा है।
गौरतलब है कि आज के पहले मैच में मौसम बेहद गर्म रहेगा। वहीं, दिन के समय तेज धूप और हल्की धुंध रहेगी। जबकि रात में भी गर्मी बरकरार रहेगी।
दोनों टीमों की संभावित XI:
यूएई: मोहम्मद वसीम (कप्तान), आलिशान शराफू, राहुल चोपड़ा, आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, हर्षित कौशिक, मोहम्मद जोहेब, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मोहम्मद रोहिद, सिमरनजीत सिंह।
ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हमाद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), फैसल शाह, हसनैन शाह, मोहम्मद नदीम, जिक्रिया इस्लाम, सुफियान महमूद, शकील अहमद और समय श्रीवास्तव।