हैवी वर्कआउट के बैली फैट ऐसे कर सकते हैं गायब.

City Post Live

Belly Fat Remove Tips

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सिटी पोस्ट लाइव : बेली फैट को कम करने के लिए लोग न जाने क्या क्या करते हैं.घंटों वर्क आउट से लेकर डाइटिंग करते हैं .लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिलती.आज हम आपको बेली फैट कम करने की ऐसी तरकीब बताने जा रहे हैं जिसमे आपको न तो ज्यादा वर्क आउट करना है और ना ही डाइटिंग. अपने बैली फैट के कारण बहुत ज्यादा परेशान हैं. वजन कम करना चाहते हैं तो  मुश्किल डाइट को फॉलो करने और हार्ड एक्सरसाइज की जरूरत नहीं है.

 रोज सुबह कुछ ये काम करने होंगे. इन आदतों को फॉलो करने से शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी खत्म होने लग जाएगी.शरीर के लिए पानी ईंधन के रूप में काम करता है जब आप सुबह सोकर उठकर इसका सेवन करेंगे तो इसका भरपूर लाभ मिलेगा. खाली पेट एक गिलास पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जो कैलोरी को बर्न करता है और इसके कारण आापका वजन तेजी से घटता है.शरीर को सूरज की रोशनी की बहुत ज्यादा जरूरत है. ऐसे में कई लोग रोशनी से बचते है और वह फिर मोटापे का शिकार हो जाते है.

खुद को 10 से 15 मिनट धूप में रखने से आपको कई प्रकार की लाभ मिलेंगे. सुबह की धूप फैट स्टोरेज को खत्म करने का काम करती है.बहुत ज्यादा हैवी वर्कआउट करने से ज्यादा लाभ नहीं मिलता है और हल्की -फुल्की एक्सरसाइज फायदेमंद साबित होती है. आप नॉर्मल वॉक करके भी आप कैलोरी को तेजी से बर्न कर सकते हैं.आपको को सुबह के नाश्ते में ज्यादा तेल वाली चीजों को खाने से दूरी बनानी होगी. प्रोटीन रिच नाश्ता करने से आपका पेट पूरा दिन भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती है.

Share This Article