BCCI का बड़ा फैसला, नए स्पॉन्सर टेंडर में इन कंपनियों की एंट्री बैन…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

BCCI ने आज, मंगलवार को टीम इंडिया के नए स्पॉन्सर के लिए नए टेंडर जारी किया है। इस नए टेंडर में कुछ शर्तें बी रखी है। हाल ही में बोर्ड ने ड्रीम 11 के साथ सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को टीम इंडिया की जर्सी के लिए नया टाइटल स्पॉन्सर का टेंडर जारी किया है। दरअसल, इस बात की जानकारी BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने सोमवार (25 अगस्त) को दी थी। वहीं, इस रेस में कई कंपनियां भारी बोली लगा सकती है। कुछ दिन पहले भारत सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म को बैन करने का फैसला लिया है। जिसके बाद बोर्ड ने ड्रीम 11 के साथ सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं। हालांकि, BCCI ने आज नए स्पॉन्सर के लिए इनविटेशन फॉर एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (IEOI) रिलीज किया है। इसे खरीदने की अंतिम डेट 12 सितंबर है। और टेंडर भरने की अंतिम डेट 16 सितंबर है। BCCI ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा कि “पिछले 3 सालों के लिए प्रत्येक बोलीदाता का औसत कारोबार पिछले तीन लेखापरीक्षित खातों के अनुसार कम से कम INR 300,00,00,000 (केवल भारतीय रुपये तीन सौ करोड़) होना चाहिए या पिछले 3 सालों के लिए प्रत्येक बोलीदाता का औसत शुद्ध मूल्य कम से कम INR 300,00,00,000 ( भारतीय रुपये तीन सौ करोड़) होना चाहिए।

बोर्ड ने प्रतिबंधित ब्रांड को कैटेगराइज भी किया है, इसमें शामिल हैं:-
– एथलीजर एंड स्पोर्ट्सवियर मैन्युफैक्चरर
– अल्कोहल
– सट्टेबाजी
– क्रिप्टोकरेंसी
– रियल मनी गेमिंग (फैंटेसी स्पोर्ट्स गेमिंग को छोड़कर)
– तंबाकू
– जो कंपनी सार्वजानिक नैतिकता को ठेस पहुंचने का काम करें।

Share This Article