सिटी पोस्ट लाइव
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 19 की घोषणा हो चुकी है। इस शो को होस्ट हमेशा की तरह सलमान खान ही करेंगे। बिग बॉस 19 का विषय पूरी तरह से राजनीति पर आधारित होगा। वहीं, सलमान ने नेता की अवतार में शो का ऐलान किया। इसके लिए तेजप्रताप और मनीष कश्यप को भी ऑफर भेजा गया है।
दरअसल, बिग बॉस 19 के लिए लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और यूट्यूबर और जन सुराज नेता मनीष कश्यप को आने के लिए न्योता दिया गया है। इस बात का खुलासा मनीष कश्यप ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ऑडियो क्लिप शेयर करके बताया है। बातचीत में एक व्यक्ति खुद को आदिल बताता है। और मनीष कश्यप से ऑनलाइन मीटिंग में शामिल होने के लिए एक घंटे का समय मांगता है। और बातचीत के दौरान आदिल पूछता है कि मनीष चुनाव लड़ रहे हैं या नहीं, जिस पर मनीष जवाब देते हुए कहते हैं, “हां, मैं चुनाव लड़ रहा हूं। कुछ घंटे बाद इस पोस्ट को मनीष ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। वहीं, तेज प्रताप ने इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज प्रताप यादव को बिग बॉस 19 में आने के लिए खुद सलमान खान ने कॉल किया है। वो खुद चाहते हैं कि तेजप्रताप नए सीजन में शामिल हो। इसके जवाब में तेज प्रताप यादव ने कहा है- वो चुनाव लड़ें या बिग बॉस खेलें, चुनाव के बाद सोचेंगे।
बता दें, यह रियलिटी शो 24 अगस्त को टीवी पर आने वाला है। वहीं, होस्ट सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बिग बॉस 19 का प्रोमो जारी किया है। उसमें लिखा है, ‘लौट आया हूं मैं लेकर बिग बॉस का नया सीजन। और इस बार चलेगी, घरवालों की सरकार।’