मैनचेस्टर टेस्ट से पहले बड़ा बदलाव, इंग्लैंड ने प्लेइंग 11 का किया ऐलान, बशीर बाहर…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला चौथा टेस्ट मैच कल से शुरू होने वाला है। जिसके लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है। जिसमें एक बदलाव करते हुए ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की जगह पर लियाम डॉवसन को टीम में शामिल किया गया है। बता दें, डॉवसन 8 साल बाद इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट मैच खेलते दिखाई देंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ हो रहे चौथे टेस्ट मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है। जिसमें लियाम डॉवसन को बशीर की जगह टीम में मौका दिया गया है। डॉवसन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2017 में खेला था। वहीं, 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है। जहां इग्लैंड अपना पहला और तीसरा टेस्ट मैच जीता था, तो वहीं भारत ने एजबेस्टन टेस्ट में जीत हासिल की थी। बशीर को बाएं हाथ की अंगुली में चोट लगी है, जिसके कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। लॉर्ड्स टेस्ट में बशीर ने ही भारत का अंतिम विकेट लेकर इंग्लैंड को जीत दिलाई थी।

हालांकि, डॉवसन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जुलाई 2017 में खेला था। डॉवसन काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। अब तक डॉवसन ने तीन टेस्ट मैच खेले हैं और सात विकेट लिए हैं तथा 84 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 66 रन रहा है।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 कुछ इस प्रकार है:-
जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉवसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।

Share This Article