सिटी पोस्ट लाइव
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने नए लुक के साथ सोशल मीडिया पर छा गए हैं। हाल ही में ‘रेस 3’ में उनके को-स्टार साजन सिंह द्वारा साझा की गई तस्वीरों में सलमान एकदम फिट और दुबले नजर आ रहे हैं। काले टी-शर्ट और नीली जींस में सलमान की यह साधारण लेकिन आकर्षक तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं, जिससे उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है।
59 वर्षीय सुपरस्टार को हाल ही में एक कॉन्सर्ट वीडियो में ट्रोल किया गया था, जिसमें उनका वजन कुछ ज्यादा नजर आ रहा था। लेकिन सिर्फ एक महीने में सलमान ने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन कर आलोचकों को करारा जवाब दे दिया है। फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “भाई अब फिर शेप में आ गए हैं”, वहीं दूसरे ने कहा, “सलमान सर तो यंग लग रहे हैं।” एक और फैन ने लिखा, “SALMAN LOOKING DAMN HOT!”
इस ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे एक बड़ी वजह मानी जा रही है सलमान की आने वाली फिल्म, जो गैलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। यह फिल्म भारतीय सेना के शहीद कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू के जीवन से प्रेरित बताई जा रही है और कहा जा रहा है कि यह सलमान के करियर की सबसे गंभीर और भावनात्मक भूमिका हो सकती है। सलमान खान आखिरी बार ए.आर. मुरुगदोस की फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना ने अभिनय किया था। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन सलमान का नया लुक उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह जरूर बढ़ा रहा है।