वक्फ कानून बना तो नीतीश सबसे बड़े दोषी, शराबबंदी की वजह से बढ़ा अपराध.

City Post Live

:इफ्तार पार्टी में पहुंचे थे प्रशांत किशोर, कहा- नीतीश के सभी सांसद विरोध कर सकते हैं

सिटी पोस्ट लाइव : जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने इफ्तार पार्टी के बहाने एक बार फिर से अल्पसंख्यक समाज को साधने की कोशिश की है. मंगलवार को पूर्व एमएलसी रामबली चंद्रवंशी और जनसुराज नेता अफाक अहमद के इफ्तार पार्टी में उन्होंने कहा कि जन सुराज वक्फ बिल के खिलाफ में है. 20 करोड़ मुसलमानों के खिलाफ जाकर केंद्र सरकार कानून नहीं बना सकती है. पार्लियामेंट में तो लोग विरोध कर ही रहे हैं. लेकिन, सड़क पर इसकी लड़ाई लड़ी जानी चाहिए.किसी भी समाज के वर्ग के संपत्ति के लिए कानून नहीं बना सकते हैं, वैसे ही 20 करोड़ मुस्लिम साथियों की भावनाओं के खिलाफ़ जाकर आप कोई कानून बनाएंगे तो वो सफल नहीं हो सकता है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पीके ने कहा कि अगर यह कानून पास हो जाता है तो भाजपा से बड़े दोषी नीतीश कुमार होंगे. उनके 12 सांसद अगर विरोध में खड़े हो जाएंगे तो यह बिल रुक जाएगा. नीतीश कुमार से आग्रह करते हैं कि भाजपा पर दबाव बनाएं. वे बताएं कि यह कानून मुसलमानों के खिलाफ है. जदयू के नेताओं से भी आग्रह है इसका समर्थन नहीं करें.गौरतलब है कि जनता दल यूनाइटेड ने अभीतक  वक्फ कानून को लेकर अपना पत्ता नहीं खोला है.। जदयू के नेता लगातार कहते रहे हैं कि जब संसद में बिल आएगा उसे समय पार्टी फैसला लेगी.। हालांकि, लोकसभा में इस बिल का जेडीयू  सांसद ललन सिंह  समर्थन कर चुके हैं.

बिहार में बढ़ते अपराध को शराबबंदी का नतीजा बताते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि शराब के अवैध कारोबार से अपराधी अकूत संपति कम रहे हैं.पुलिस और प्रशासन उनकी मुट्ठी में है.पुलिस शराब के अवैध कारोबार को अपनी अवैध कमाई का सबसे बड़ा जरिया बना चुकी है.पुलिस का ध्यान अपराध पर कम शराब की खेप पकड़ने और वसूली पर ज्यादा है.  

Share This Article