बिहार में आसमानी आफत: 25 जिलों में हाई अलर्ट, वज्रपात से 3 की मौत; जानें अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम!..

Ritu Raj

बिहार के मौसम ने करवट बदलते ही तबाही का मंजर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार से जारी आंधी-बारिश और वज्रपात (ठनका) ने राज्य के कई जिलों में जान-माल को काफी नुकसान पहुँचाया है।

बिहार के विभिन्न जिलों में खराब मौसम और आकाशीय बिजली से कई घटनाएं सामने आई हैं। गया में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि जमुई के चकाई क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्रा रागनी की जान चली गई। वहीं मोकामा के चिंतामणिचक टाल क्षेत्र में ठनका गिरने से 10 मजदूर घायल हो गए हैं। इसके अलावा पटना और मुजफ्फरपुर में ताड़ के पेड़ों पर बिजली गिरने से वे जल उठे। बेतिया और बगहा में शनिवार सुबह से मूसलाधार बारिश जारी है, जबकि पटना, सीवान और जहानाबाद में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। तेज हवा और ओलावृष्टि के कारण ग्रामीण इलाकों में फसलों को भारी नुकसान की आशंका से किसान चिंतित हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मौसम विभाग की चेतावनी (अगले 24-48 घंटे)

अलर्ट का प्रकारप्रभावित जिलेसंभावित स्थिति
ऑरेंज अलर्ट04 जिलेभारी बारिश, बिजली गिरना और 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं।
यलो अलर्ट21 जिलेहल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान।
Share This Article