बिहार को मिला मीठापुर-मोहाली एलीवेटेड रोड का तोहफा, अब जाम से मिलेगी राहत

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार को एक और बड़ी सौगात मिली है। पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने मीठापुर-मोहाली एलीवेटेड रोड के उद्घाटन अवसर पर कहा कि यह परियोजना बिहारवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पहले पुनपुन पहुंचने में एक घंटा लगता था, लेकिन अब इस एलीवेटेड रोड के जरिए केवल 15 मिनट में यह दूरी तय की जा सकेगी।

इस एलीवेटेड रोड के चालू होने से जहानाबाद, पुनपुन और गया जाने वाले यात्रियों को जाम से राहत मिलेगी और सफर काफी आसान हो जाएगा। मंत्री ने जानकारी दी कि इस परियोजना की कुल लागत 1400 करोड़ रुपये है, जिसमें से 1100 करोड़ रुपये की लागत से यह मार्ग तैयार किया गया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

नितिन नवीन ने बताया कि दीदारगंज की ओर से आने वाले वाहन अब सीधे इस रोड के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने इसे ट्रैफिक से राहत दिलाने वाली बड़ी परियोजना बताया और कहा कि इससे राजधानी पटना के साथ-साथ आसपास के जिलों की यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।

Share This Article