JioHotstar या Star Sports? IPL 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ होगी? नोट कर लें मैच की टाइमिंग और फ्री देखने का तरीका!..

Ritu Raj

IPL 2026 का बिगुल बजने ही वाला है! क्रिकेट के इस महाकुंभ का 19वां सीजन शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटों का समय शेष है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच RCB और SRH के बीच खेला जाएगा, जो अगले सवा दो महीने तक चलने वाले रोमांच की पहली झलक पेश करेगा।

मैदान पर सितारों की जंग;
इस बार की आईपीएल लीग युवाओं के जोश और दिग्गजों के अनुभव का परफेक्ट कॉम्बिनेशन होने वाली है। दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और जोस बटलर जैसे नाम एक बार फिर अपने बल्ले का लोहा मनवाएंगे। युवा सनसनी न्यूज़ीलैंड के फिन एलन पर सबकी नज़रें रहेंगी, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सिर्फ 33 गेंदों में शतक जड़कर सनसनी मचा दी थी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कब और कहाँ देखें लाइव?
मैचों का लुत्फ आप घर बैठे या सफर के दौरान इन प्लेटफॉर्म्स पर उठा सकते हैं:
TV पर: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network).
डिजिटल/मोबाइल पर: जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग.
मैच का समय: दोपहर के मैच: 03:30 PM (टॉस 03:00 PM पर) और शाम के मैच: 07:30 PM (टॉस 07:00 PM पर)

Share This Article