बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर फंसा पेंच: लालू यादव 50 से अधिक सीटें देने को तैयार नहीं; अखिलेश प्रसाद सिंह निकालेंगे समाधान!

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर एक बड़ा गतिरोध पैदा हो गया है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, लालू प्रसाद यादव कांग्रेस को 50 से ज्यादा सीटें देने के लिए तैयार नहीं हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी अपनी पकड़ को कुछ अहम सीटों पर मजबूत रखना चाहती है। इस उलझन को सुलझाने के लिए कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को सक्रिय किया है, जो लालू प्रसाद यादव के साथ लगातार संपर्क में हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सीटों को लेकर जारी खींचतान के बीच, राजद नेता तेजस्वी यादव आज देर शाम दिल्ली जा सकते हैं। ऐसी संभावना है कि वह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और महागठबंधन की सीटों के बंटवारे और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

अखिलेश सिंह पर फॉर्मूला निकालने की जिम्मेदारी

सूत्रों के अनुसार, अखिलेश प्रसाद सिंह ने बीती शाम लालू यादव से मुलाकात की थी और आज भी वे इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करने के लिए उनसे मिलेंगे। यह माना जा रहा है कि अखिलेश सिंह को महागठबंधन के लिए सीटों के बंटवारे का एक संतुलित फॉर्मूला निकालने की जिम्मेदारी दी गई है, जिस पर सभी सहयोगी दल सहमत हो सकें।

मुकेश सहनी के नॉट रिचेबल होने की खबरों और सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा में हो रही देरी के कारण महागठबंधन में पहले से ही तनाव है। ऐसे में लालू यादव और कांग्रेस के बीच सीटों की संख्या पर बनी असहमति ने संकट को और गहरा कर दिया है।

महागठबंधन में सीटों का गणित और पिछली स्थिति

राजद इस बार 138 सीटों पर चुनाव लड़ने का फॉर्मूला प्रस्तावित कर रही है, जो 2020 के मुकाबले 6 सीटें कम हैं। इस फार्मूले के तहत, कांग्रेस को अपनी हिस्सेदारी 70 से घटाकर 57 सीटों तक लानी होगी, जबकि कांग्रेस 50 से अधिक सीटों पर समझौते के लिए तैयार नहीं दिख रही है। CPI-ML को भी पिछली बार की 19 सीटों की बजाय 18 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।

2020 विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा कुछ इस तरह था:

राजद144 सीटें
कांग्रेस70 सीटें
CPI-ML              19 सीटें
CPI6 सीटें
CPM4 सीटें

उस समय मुकेश सहनी गठबंधन की घोषणा के दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर निकलकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हो गए थे।

नए सहयोगियों को समायोजित करने की चुनौती

इस बार, मुकेश सहनी (VIP) लंबे समय से महागठबंधन का हिस्सा हैं। राजद के नए फॉर्मूले के अनुसार, सहनी को 16 सीटें लड़ने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके अलावा, गठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) भी सीट मिलने पर शामिल होने के लिए तैयार हैं।

राजद का प्रस्तावित फॉर्मूला:

कांग्रेस57 सीटें (70 से कम)
मुकेश सहनी (VIP)16 सीटें
वाम दल (CPI-ML, CPI, CPM)                                28 सीटें (18, 6, 4)
JMM और RLJP4 सीटें (2-2)

इस खींचतान के बीच, एक चर्चा यह भी है कि लालू यादव ने पशुपति पारस को गठबंधन में शामिल करने के लिए अपनी पार्टी का राजद में विलय करने को कहा है। पारस खासकर अपने बेटे को चुनाव लड़ाने को लेकर चिंतित हैं, जहां वर्तमान में राजद के रामवृक्ष सदा विधायक हैं।

Share This Article